गुरुग्राम हादसे में मृतकों के परिजनों को संजय सेठ ने सौंपे ₹15-15 लाख के चेक

  सरायकेला: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सरायकेला खरसावां प्रवास के दौरान गुरुग्राम हादसे में मारे गए ईचागढ़ पोटका के...

 

सरायकेला: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सरायकेला खरसावां प्रवास के दौरान गुरुग्राम हादसे में मारे गए ईचागढ़ पोटका के छह श्रमिकों के परिजनों को सहायता राशि के चेक सौंपे. मृतकों में मधुमति महतो, रोहित महतो, मोचीराम गोप, झरना गोप, सुक्कु सिंह मुंडा और तपन कुमार महतो के परिवार शामिल हैं, जिन्हें प्रत्येक को 15 लाख रुपये की सहायता दी गई.

पीड़ित परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

मंत्री संजय सेठ ने बताया कि गुरुग्राम में घटना की जानकारी मिलने के बाद वह स्वयं पीड़ित परिवारों से मिले थे. उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संज्ञान में मामला आने के बाद पहले ही प्रत्येक परिवार को 20 20 लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जा चुका है.

मंत्री ने कहा कि किसी भी कीमत पर इस तरह की क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सरकार का प्रयास है कि पीड़ित परिवारों को जीवन यापन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो. उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा.

ALSO READ: गिरिडीह: विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, गुणवत्ता व समय सीमा पर दिया जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *