Simdega : सिमडेगा की माटी का गौरव अब देश की संसद और प्रधानमंत्री की चौखट तक पहुंच गया है. जलडेगा जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर सिमडेगा महाविद्यालय की छात्रा संतोषी कुमारी ने नारी शक्ति विकसित भारत की आवाज कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय पटल पर झारखंड का नेतृत्व कर एक नई इबारत लिख दी है. संतोषी का चयन वूमेन मॉक यूथ पार्लियामेंट और भारत बजट क्वेस्ट 2026-27 के लिए हुआ, जहां उन्होंने न केवल नीति-निर्माण की बारीकियों को समझा, बल्कि सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद कर सिमडेगा का मान बढ़ाया. वनस्पति विज्ञान की इस छात्रा ने सीमित संसाधनों को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाया.
यह भी पढ़ें : झारखंड एक्साइज कांस्टेबल परीक्षाः AAP ने राज्यपाल से की CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग
शांत क्रांति का शंखनाद
कार्यक्रम के दौरान संतोषी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अपने प्रखर विचार साझा किए. उन्होंने महिला सशक्तिकरण को मात्र एक नीति नहीं, बल्कि समावेशी विकास की शांत क्रांति करार दिया. उनके आत्मविश्वास और तर्कों ने निर्णायकों को इस कदर प्रभावित किया कि वे पूरे राज्य के लिए एक मिसाल बन गईं. संतोषी कहती हैं, आज की महिला सशक्त होने का इंतज़ार नहीं करती, वह बदलाव का नेतृत्व करती है.
यह भी पढ़ें : पाकुड़ : ISRO तक पहुंची पाकुड़ की प्रतिभा, गोकुलपुर के गणेश का ‘युविका 2026’ में चयन, जिले में खुशी की लहर
