सरायकेला : डीसी ने लगाया जनता दरबार, आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन पर दिया जोर

Saraikela: सरायकेला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने साप्ताहिक जनता दरबार लगाया. उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से...

Saraikela: सरायकेला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने साप्ताहिक जनता दरबार लगाया. उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमलोगों की शिकायतों को ध्यान से सुना. आवेदनों के अवलोकन के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को समय पर आवेदन का निष्पादन करने को कहा. जनता दरबार में मुख्य रूप से आदित्यपुर स्थित पीआगो (Piaggio) शोरूम और श्रीराम फाइनेंस द्वारा कथित रूप से धोखाधड़ी कर खराब ऑटो वाहन उपलब्ध कराने एवं वाहन एक्सचेंज की प्रक्रिया में राशि के गबन से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई. इसके अतिरिक्त सरायकेला अंचल अंतर्गत छोटा टांगरानी में भूमि सीमांकन के लंबित मामले के निष्पादन, वर्ष 1970–71 में बंदोबस्ती की गई भूमि से संबंधित लंबित मुआवजा राशि के भुगतान, नगर निगम आदित्यपुर में लंबित जन्म प्रमाण पत्र निर्गमन, लाल बिल्डिंग चौक, आदित्यपुर में गुमटी हटाकर अवैध रूप से शराब का अड्डा संचालित किए जाने के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा हटाई गई गुमटी को पुनः स्थापित कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. इसके अलावे विभिन्न विभागों से संबंधित मामले भी प्राप्त हुए.

समय पर पदाधिकारी समस्याओं का करें निपटारा : डीसी

डीसी नीतीश कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमलोगों की समस्याओं का समय पर निष्पादन करें. प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार काम करें. साथ ही पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *