सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. मेयर से लेकर वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी मतदाताओं के बीच डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं. इसी क्रम में वार्ड संख्या-12 से पार्षद पद के प्रत्याशी मोतीलाल बिसुई भी चुनावी मैदान में सक्रिय हैं. उनका क्रम संख्या-1 है और चुनाव चिह्न अलमीरा छाप है. मोतीलाल बिसुई ने बताया कि उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है. शनिवार को को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ वार्ड में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की.

योजनाओं को पूरी ईमानदारी से धरातल पर उतारेंगे
मोतीलाल बिसुई ने कहा कि यदि जनता उन्हें वार्ड पार्षद चुनती है, तो उनकी पहली प्राथमिकता वार्ड में शौचालय बनाने और वार्ड के विकास के लिए आने वाली सभी योजनाओं को पूरी ईमानदारी से धरातल पर उतारने की होगी. साथ ही वे महिलाओं और बुजुर्गों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का हर संभव प्रयास करेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से वे इस चुनाव में विजय हासिल करेंगे.
यह भी पढ़ें: नगर निकाय चुनाव के बीच हथियार जमा कराने में ढिलाई, रांची में 3834 में से सिर्फ 1270 हथियार ही जमा

