सरायकेला : गृह रक्षकों के लिए शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा, कई प्रखंडों के अभ्यर्थियों ने दिखाया दमखम

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन के लिए शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा आयोजित की गयी. बिरसा मुंडा स्टेडियम,...

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन के लिए शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा आयोजित की गयी. बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आयोजित परीक्षा में नीमडीह प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. कुल 1170 अभ्यर्थियों में से 771 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 399 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत आयोजित दौड़ में कुल 311 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिसमें 100 पुरुष एवं 211 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : बोकारो थर्मल ऐश पौंड में जारी है छाई का संकट, आ सकती है बिजली उत्पादन ठप होने की नौबत

अंतिम मेधा सूची एक साथ होगी प्रकाशित

परीक्षा के क्रम में दौड़ में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों द्वारा अगले चरण जैसे ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट एवं हिन्दी लेखन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर नीमडीह प्रखंड के अभ्यर्थियों का औपबंधिक अंक पत्र जिला की आधिकारिक वेबसाइट seraikela.nic.in पर अपलोड किया गया है. औपबंधिक अंक पत्र अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध कराया गया है. इसे किसी भी रूप में अंतिम मेधा सूची नहीं माना जाए. अंतिम मेधा सूची एवं वरीयता निर्धारण सूची गृह रक्षक नव नामांकन की संपूर्ण प्रक्रिया पूरा होने के बाद सभी प्रखंडों एवं श्रेणियों के लिए एक साथ प्रकाशित की जाएगी.

यह भी पढ़ें : झारखंड में बड़ा वेतन घोटाला: बोकारो और हजारीबाग पुलिस महकमे में करोड़ों की अवैध निकासी, वित्त विभाग ने कसी नकेल, निर्देश जारी

चांडिल प्रखंड के अभ्यर्थियों ने भी दी परीक्षा

चांडिल प्रखंड के महिला एवं पुरुष तथा गैर तकनीकी श्रेणी के सभी अभ्यर्थियों के लिए गृह रक्षक नव नामांकन के अंतर्गत शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. कुल 1437 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 807 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 393 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता (दौड़) परीक्षा में सफल घोषित किए गए. सभी प्रखंडों एवं श्रेणियों की संयुक्त अंतिम मेधा सूची संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत एक साथ प्रकाशित की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *