सरायकेला: सविता महतो ने सदन में उठाई टीकर में नए पुल निर्माण की मांग

सरायकेला: विधानसभा सदन के शून्य काल में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने रंगामाटी से सिल्ली जाने वाले मुख्य मार्ग...

विधायक सविता महतो

सरायकेला: विधानसभा सदन के शून्य काल में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने रंगामाटी से सिल्ली जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित टीकर पुल की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि टीकर पंचायत के पास स्थित यह पुल लगभग 30 वर्ष पूर्व बना था और वर्तमान में इसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी है.

स्थानीय लोगों को हो रही काफी परेशानी

विधायक ने सदन को अवगत कराया कि इस पुल से प्रतिदिन सैकड़ों भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. उन्होंने कहा कि पुल की जर्जर हालत के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में त्वरित कार्रवाई आवश्यक है. उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द टीकर में नए पुल के निर्माण की मांग की, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके.

मालूम हो कि टीकर पुल काफी दिनों से जर्जर हो गया था जो चलने लायक नहीं था। विधायक के प्रयास से जर्जर सड़क का मरम्मत कराया था उन्होंने पुनः टीकर पुल की जर्जर स्थिति का मुद्दा सदन में उठाया और नये पुल निर्माण की मांग की.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, विभिन्न जनसमस्याओं की हुई सुनवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *