सरायकेला : ‘स्कूल रुआर 2026’ कार्यक्रम की शुरूआत, ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए बनाई गई रणनीति

Seraikela-Kharsawan: सरायकेला खरसावां में जिलास्तरीय “स्कूल रुआर 2026” कार्यक्रम की शुरूआत समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में की...

Seraikela-Kharsawan: सरायकेला खरसावां में जिलास्तरीय “स्कूल रुआर 2026” कार्यक्रम की शुरूआत समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गयी. कार्यक्रम के दौरान ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालयों से जोड़ने को लेकर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई. उपायुक्त ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत एक समन्वित रणनीति के साथ कार्य करते हुए शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए. इस मौके पर अभियान के उद्देश्य एवं इसके अंतर्गत संचालित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही टीमवर्क के साथ कार्य करते हुए छूटे हुए प्रत्येक बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करने को कहा गया. बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें : PM मोदी के ‘नारी शक्ति वंदन’ से झारखंड की महिलाओं में नई ऊर्जा, आत्मनिर्भर भारत के लिए लिया संकल्प

कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे : डीसी

इस दौरान उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में ड्रॉपआउट होने के कारणों की पहचान कर उनके समाधान की जानकारी प्राप्त करें. साथ ही उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि यह सतत चलने वाली प्रक्रिया है. यह प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए कि किसी भी स्थिति में कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे. उन्होंने आगे कहा कि अभियान के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, PRI सदस्य, सेविका, सहिया, सीडीपीओ, एलएस समेत अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाए, ताकि किसी भी कारण से शिक्षा से वंचित अथवा ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने की दिशा में प्रभावी एवं सकारात्मक पहल सुनिश्चित हो सके. कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO), अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : धनबाद: भौंरा GM ऑफिस के बाहर फायरिंग, यूनियन नेता पर हमला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *