सरायकेला : खट्टी इमली बनी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़, इस साल पैदावार बढ़ी

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले की खट्टी इमली ग्रामीणों के लिए वरदान बन गई है. इस साल पैदावार पिछले साल से बेहतर है....

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले की खट्टी इमली ग्रामीणों के लिए वरदान बन गई है. इस साल पैदावार पिछले साल से बेहतर है. कुचाई समेत हर गांव में इमली के पेड़ों से ग्रामीण चुनकर हाट-बाजार में इसे बेच रहे हैं. फरवरी से मई तक कारोबार चरम पर है. जिले में इमली का सालाना लगभग 2 से 2.5 हजार मीट्रिक टन उत्पादन होता है. खुले बाजार में यह ₹43-46/किलो बिक रहा. दक्षिण भारत में कम पैदावार से सरायकेला की इमली की मांग बढ़ी है. आंध्र, तेलंगाना, तमिलनाडु भेजी जाती है. चार महीने का रोजगार देने वाली यह वनोत्पाद ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी बन चुकी है.

ये भी पढ़ें :देश में इच्छा-मृत्यु का अधिकार पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का निधन, 13 साल के कष्टों का हुआ अंत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *