ईचागढ़ में महिला से मारपीट, धमकी मिलने पर पीड़िता ने SP को दिया ज्ञापन

सरायकेला: ईचागढ़ थाना क्षेत्र के गौरांगकोचा गांव में बिजल कालिंदी नाम की महिला के साथ गंभीर मारपीट की घटना हुई. महिला का...

सरायकेला: ईचागढ़ थाना क्षेत्र के गौरांगकोचा गांव में बिजल कालिंदी नाम की महिला के साथ गंभीर मारपीट की घटना हुई. महिला का आरोप है कि रवि कालिंदी, दुर्गा चरण कालिंदी, धनु कालिंदी, सचिन कालिंदी, सागर कालिंदी और शिवम कालिंदी ने उन्हें डायन कहकर घर से घसीटकर पीटा.

मामला दर्ज, बावजूद धमकियां जारी

इस मामले में 30 जनवरी 2026 को ईचागढ़ थाना में FIR दर्ज की गई थी. हालांकि, आरोपियों और उनके कुछ सहयोगी असामाजिक तत्व महिला और उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं.

Also Read: रांची: नयासराय में खूनी संघर्ष, 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और गाड़ियां बरामद

पीड़िता की सुरक्षा की मांग

महिला ने पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

पीड़िता के विवरण अनुसार मुख्य आरोप

रवि कालिंदी, दुर्गा चरण कालिंदी, धनु कालिंदी, सचिन कालिंदी, सागर कालिंदी और शिवम कालिंदी ने 21 फरवरी को उन्हें डायन कहकर घर से घसीटकर पीटा. FIR 30-01-2026 को दर्ज की गई.

मामला दर्ज होने के बाद से आरोपियों द्वारा लगातार केस उठाने का दबाव और जान से मारने की धमकी दी जा रही है. रवि कालिंदी के कई साथी भी अप्राधिक प्रकृति के हैं, जिन्हें पीड़िता ने पहचान लिया है और उनके नाम हैं  आबिद अंसारी, पिता स्वर्गीय रमजान अंसारी, ग्राम ईचागढ़,  तुलसी उरांव, पिता स्वर्गीय मताल उरांव, ग्राम लेपाटाड और लखन कालिंदी.

पीड़िता ने बताया कि इन लोगों द्वारा उन्हें और उनके परिवार को बार-बार धमकियां मिलती रहती हैं, जिससे वह बहुत डरी हुई हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *