मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 को लेकर एसडीओ की बैठक, राजनीतिक दलों को दिए निर्देश

पलामू : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर शुक्रवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने अपने कार्यालय में...

पलामू :  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर शुक्रवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने अपने कार्यालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में मतदाता सूची के निर्माण, संशोधन और उसकी पारदर्शिता व विश्वसनीयता बढ़ाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनीतिक दलों को बीएलए नियुक्त करने की सुविधा दी गई है, जो मतदान केंद्रों पर बीएलओ के साथ मिलकर पात्र नागरिकों का नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन और नाम स्थानांतरण जैसे कार्यों में सहयोग करेंगे.

निर्धारित प्रक्रिया के तहत होगी बीएलए की नियुक्ति

बैठक में बताया गया कि राजनीतिक दल अपने अध्यक्ष, सचिव या अधिकृत पदाधिकारी के माध्यम से ऑथोराइजेशन फॉर्म BLA-1 के जरिए जिला प्रतिनिधि को अधिकृत कर बीएलए की नियुक्ति कर सकते हैं. इसके बाद अधिकृत जिला प्रतिनिधि Form ID BLA-2 के माध्यम से मतदान केंद्रवार बीएलए नियुक्त करेंगे. नियुक्त बीएलए संबंधित बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची की प्रतियां प्राप्त कर जांच में सहयोग करेंगे. एसडीओ सुलोचना मीणा ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी दलों को इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करना चाहिए. बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *