पाकुड़ में सनसनी, लापता युवक का खदान में तैरता मिला शव

पाकुड़: पाकुड़ सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित प्रधान टोला गांव के 28 वर्षीय कान्हु किस्कू का शव शहरकोल स्थित एक खदान में...

पाकुड़: पाकुड़ सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित प्रधान टोला गांव के 28 वर्षीय कान्हु किस्कू का शव शहरकोल स्थित एक खदान में तैरता हुआ मिला. दरअसल, कान्हु किस्कू पिछले चार दिनों से लापता थे और उनकी लगातार तलाश की जा रही थी. परिजनों को आशंका थी कि वह खदान में डूब गए हैं.

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, शव बाहर निकाला गया

आज सुबह खदान के पास मौजूद लोगों ने पानी में शव को तैरता हुआ देखा. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

फुटबॉल मैच देखने गया था युवक, वापस नहीं लौटा

परिजनों के अनुसार, कान्हु किस्कू सोमवार को शहरकोल फुटबॉल मैदान में मैच देखने गए थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बाद आसपास के बच्चों से जानकारी मिली कि उन्हें खदान की ओर जाते हुए देखा गया था.

ALSO READ: तान्या मित्तल ने भोजपुरी में भी मचाया धमाल, ‘मरून कलर सड़िया’ पर डांस वायरल

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पीछे छोड़ गया भरा-पूरा परिवार

28 वर्षीय कान्हु किस्कू अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए हैं. चार दिनों बाद शव मिलने से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *