सरायकेला-खरसावां: जिले में होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है. विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया.

उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में 1 मार्च 2026 को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चांडिल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 के किनारे स्थित कई लाइन होटलों में छापेमारी की गई. इस दौरान महेश होटल, त्रिवेणी होटल, शत्रुघ्न होटल, अनन्या होटल और गोल्डन लीफ होटल की जांच की गई.
Also Read: गोड्डा: महगामा के बैंक ऑफ इंडिया में लूट की कोशिश, अपराधियों ने की फायरिंग, गार्ड घायल
दो संचालक गिरफ्तार
जांच के दौरान महेश होटल और अनन्या होटल में ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसे जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद दोनों होटल संचालकों को गिरफ्तार कर लिया गया.
इस मामले में झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद विभाग ने साफ कहा है कि होली के दौरान अवैध शराब बनाने, रखने, ले जाने या परोसने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा. नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

