रांची समेत झारखंड के कई जिलों में अगले 3 घंटे में आंधी-तूफान का अलर्ट, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा

Ranchi: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र रांची ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग...

Ranchi: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र रांची ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार अगले एक से तीन घंटों के भीतर चतरा, दुमका, गढ़वा, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार, पलामू, रांची और सिमडेगा जिलों के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. अचानक बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें : अफीम तस्कर को ड्राइवर बना छापेमारी करने पहुंचे थानेदार, ग्रामीणों के हंगामे के बाद खाकी की हुई फजीहत

सावधानी बरतने की चेतावनी

मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की चेतावनी जारी की है. किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे फिलहाल खेतों में न जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें. येलो अलर्ट के तहत आम लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक सतर्कता बरतने को कहा गया है, ताकि किसी भी संभावित नुकसान से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें : 47वें स्थापना दिवस पर शक्ति प्रदर्शन, भाजपा नेताओं ने फहराया ध्वज, दोहराया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *