पलामू: मुहर्रम इंतजामिया कमिटी के पूर्व सदर शहरयार अली को जमानत मिलने के बाद आज वे जेल से बाहर आ गए हैं. उनके जेल से निकलते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया और जेल के बाहर लोगों का बड़ा हुजूम उमड़ पड़ा. समर्थकों ने माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और अपनी खुशी जाहिर की.
जेल से बाहर आते ही समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब
जेल परिसर के बाहर शहरयार अली के समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही. जैसे ही वे बाहर आए, लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान नारेबाजी और जश्न का माहौल भी देखने को मिला.
ALSO READ: बोकारो जोन में पुलिस की कार्रवाई: एक ही रात में 79 अभियुक्त गिरफ्तार, 239 वारंट निष्पादित
चुनावी मैदान में उतरने के ऐलान से बढ़ी हलचल
गौरतलब है कि आगामी दिनों में अंजुमन का पलामू सदर पद का चुनाव होने वाला है. शहरयार अली ने जेल के भीतर से ही यह ऐलान कर दिया था कि वे इस बार चुनावी मैदान में उतरेंगे. उनके बाहर आने से अब चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और समर्थकों के बीच उत्साह और जोश बढ़ गया है.
