Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में जोरदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पूरे उत्साह और जोश के साथ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और कार्यालय परिसर में पार्टी का ध्वज फहराया गया.
वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
इस मौके पर महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह की मौजूदगी खास रही. उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और बालमुकुंद सहाय समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Also Read: NewsWave एक्सपोजः जंगल के रक्षकों पर दागः झारखंड के वो IFS, जिनकी फाइलों में उलझा जंगल और जमीन
‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को दोहराया
नेताओं ने इस अवसर पर “राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि” के मूल मंत्र को दोहराते हुए देश सेवा के संकल्प को और मजबूत किया. उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है.
सेवा और समर्पण को बताया ताकत
नेताओं ने कहा कि यही समर्पण और सेवा की भावना पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है, जो उसे लगातार आगे बढ़ा रही है.
