पलामू: ‘श्रीराम-शबरी’ यज्ञ सम्पन्न, विधायक डॉ. मेहता ने की विकास योजनाओं की घोषणा

पलामू: पांकी प्रखंड के ग्राम लोहरसी (राजा गोसाईं) स्थित पावन शबरी मंदिर प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय ‘श्रीराम एवं माता शबरी’ यज्ञ...

पलामू: पांकी प्रखंड के ग्राम लोहरसी (राजा गोसाईं) स्थित पावन शबरी मंदिर प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय ‘श्रीराम एवं माता शबरी’ यज्ञ रविवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया.

इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन क्षेत्रीय विधायक माननीय डॉ० कुशवाहा शशि भूषण मेहता मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए. विधायक ने यज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की, जिसके पश्चात उन्होंने फीता काटकर भव्य समारोह का विधिवत उद्घाटन किया.

Also Read: लाखों की भीड़ में खोए बच्चों को रांची पुलिस ने परिवार से मिलवाया

मंदिर विकास के लिए सहयोग और घोषणाएं

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक डॉ० मेहता ने मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए यज्ञ समिति को 21,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की. उन्होंने मंदिर परिसर के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां जल्द ही एक चापाकल लगवाया जाएगा और एक भव्य विवाह मंडप हॉल का निर्माण कराया जाएगा. विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में समरसता और एकजुटता का संचार करते हैं.

भव्य स्वागत और जनसहभागिता

इससे पूर्व मंदिर एवं यज्ञ समिति के सदस्यों ने विधायक का फूल-मालाओं और शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया, जिसके प्रति विधायक ने अपना आभार प्रकट किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह, रंजय ठाकुर, प्रमोद पासवान और महावीर भुइयां समेत यज्ञ समिति के पदाधिकारी व हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *