Simdega: सिमडेगा जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र अंतर्गत जामडीह गांव से पुलिस ने अवैध शराब रखने एवं बिक्री करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा सिंह के रूप में हुई है, जिसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता में बताया कि विगत 25 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर बांसजोर ओपी पुलिस ने सिहारजोर जामडीह स्थित कृष्णा सिंह के घर से संचालित किराना दुकान में छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की कुल 196 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की थी.
यह भी पढ़ें : आस्था के साथ करुणा, कामाख्या मंदिर में नीता अंबानी ने दिया खास संदेश
अवैध शराब के कारोबारियों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीपीओ
उस समय दुकान संचालक कृष्णा सिंह मौके से फरार हो गया था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. लगातार छापेमारी और गुप्त सूचना के आधार पर आखिरकार पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया. एसडीपीओ ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इस तरह के मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे.
यह भी पढ़ें : घाटे और घटती जमीन के बीच जूझ रहा एचईसी, 27 बस्तियों ने घेरा 1800 करोड़ की जमीन
