बानो: प्रखंड के हथनंदा गांव में एक पांच वर्षीय बच्ची को सांप ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गई.घायल बच्ची हथनंदा गांव निवासी जोविका डांग की बेटी आदित्य सुप्रिया डांग है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम आदित्य सुप्रिया डांग सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक एक सांप ने उसे काट लिया. घटना के तुरंत बाद परिजन डर गए और बच्ची को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया.
CHC में स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोरंजन कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्ची की त्वरित जांच की और इलाज शुरू किया.डॉ. मनोरंजन कुमार ने बताया कि बच्ची को एंटी-वेंम इंजेक्शन दिया गया है और फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है.
डॉक्टरों की निगरानी में बच्ची का इलाज जारी है.समय पर अस्पताल पहुंचाने और इलाज मिलने के कारण उसकी हालत में सुधार देखा जा रहा है.

