सिमडेगा के कोम्बाकेरा में फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

सिमडेगा: जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोम्बाकेरा गंझू टोली में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया...

सिमडेगा: जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोम्बाकेरा गंझू टोली में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान कोम्बाकेरा गंझू टोली निवासी इंद्र साहू के रूप में की गई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

सड़क हादसे के बाद बदला था व्यवहार

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्र साहू चार दिन पहले हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे. दुर्घटना के बाद से उनके व्यवहार में बदलाव देखा जा रहा था. परिजनों के अनुसार वे पिछले कुछ दिनों से असामान्य और मंदबुद्धि जैसा व्यवहार कर रहे थे. इसी कारण घर के लोग उनसे कुछ दूरी बनाकर रह रहे थे और उनकी स्थिति को लेकर चिंतित भी थे.

Also Read: बजट सत्रः जिस तरह विधायकों को मिलने वाली आदिवासी जमीन छोड़ दी गई, नगड़ी की जमीन भी छोड़े- बाबूलाल

कमरे में अकेले थे, लगा ली फांसी

बताया जाता है कि घटना के समय इंद्र साहू घर के एक कमरे में अकेले थे. इसी दौरान उन्होंने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कुछ समय बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई और इसकी सूचना तत्काल कोलेबिरा थाना पुलिस को दी गई.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *