सिमडेगा: कई एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट 

सिमडेगा: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सिमडेगा पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में एक बार फिर...

सिमडेगा: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सिमडेगा पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है.

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बोलबा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ग्रामीण इलाके में कई एकड़ खेत में अवैध रूप से लगाए गए अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया.

Read Also: झारखंड विधानसभा: बजट सत्र के पांचवें दिन गूंजा प्रदूषण और शिक्षा में गिरावट का मुद्दा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर संबंधित क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान खेतों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती होती पाई गई. इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही अफीम के पौधों को उखाड़कर नष्ट कर दिया.

आसपास के इलाकों में भी सघन जांच अभियान

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई और आसपास के इलाकों में भी सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है. मामले में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है तथा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *