सिमडेगा: महिला स्वयं सहायता समूहों का सहकारिता विभाग में निबंधन, प्रमाण पत्र वितरित

सिमडेगा: सिमडेगा नगर परिषद क्षेत्र की महिला स्वयं सहायता समूहों का सहकारिता विभाग में निबंधन कराया गया. सोमवार को नगर परिषद सभागार...

cooperative department
महिला स्वयं सहायता समूहों का सहकारिता विभाग में कराया गया निबंधन

सिमडेगा: सिमडेगा नगर परिषद क्षेत्र की महिला स्वयं सहायता समूहों का सहकारिता विभाग में निबंधन कराया गया. सोमवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल एवं प्रशासक अरविंद तिर्की की उपस्थिति में नव-पंजीकृत समूहों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

विभिन्न योजनाओं के जरिए समूह बनेगा आत्मनिर्भर

जानकारी के अनुसार पूर्व में 11 महिला स्वयं सहायता समूहों का निबंधन किया जा चुका था, जबकि इस बार छह नए समूहों को पंजीकृत किया गया. इस अवसर पर प्रशासक अरविंद तिर्की ने बताया कि सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ये समूह आत्मनिर्भर बन सकते हैं. साथ ही नगर परिषद द्वारा संचालित योजनाओं के संरक्षण एवं संचालन के लिए निकलने वाले निविदा प्रक्रिया में भी समूह भाग ले सकते हैं.

20 समितियों के पंजीकरण का लक्ष्य

उन्होंने बताया कि सिमडेगा नगर परिषद क्षेत्र के 20 वार्डों में कुल 20 समितियों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अब तक 17 समितियों का निबंधन पूरा हो चुका है, जबकि शेष तीन समितियों की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही पूर्ण कर ली जाएगी. कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि इस पहल से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलेगा और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकती हैं. उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल ने भी शुभकामना देते हुए कहा कि महिलाएं जब मजबूत होगी तो समाज मजबूत होगा और समाज मजबूत होगा तो सिमडेगा नगर का विकास होगा.

यह भी पढ़ें: 40 साल बाद डालसा की पहल से अपनों से मिले मदन साहू, भावुक मिलन ने नम कर दी सबकी आंखें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *