सिमडेगा: शराब के नशे में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

  सिमडेगा: जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत केऊंदडीह गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने खौफनाक...

 

सिमडेगा: जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत केऊंदडीह गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी विनोद केरकेट्टा अपने पिता पात्रिक केरकेट्टा के साथ घर में बैठकर शराब पी रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे गंभीर झगड़े में बदल गई.

कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

झगड़े के दौरान विनोद ने गुस्से में आकर पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और अपने पिता के सिर पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण पात्रिक केरकेट्टा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

ALSO READ: घाटे और घटती जमीन के बीच जूझ रहा एचईसी, 27 बस्तियों ने घेरा 1800 करोड़ की जमीन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पाकरटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले को लेकर एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी विनोद केरकेट्टा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *