सिमडेगा: अपने घर में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

सिमडेगा: सदर थाना क्षेत्र के गोतरा नया टोली में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. प्राप्त...

सिमडेगा: सदर थाना क्षेत्र के गोतरा नया टोली में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोतरा नया टोली निवासी शंकर गोप ने बीती देर रात अपने ही घर में मफलर के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि मृतक की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह अक्सर परेशान रहता था.

घटना के संबंध में मृतक के पिता नरायण गोप ने बताया कि देर रात जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने अपने बेटे को फांसी के फंदे से झूलते हुए देखा. आनन-फानन में उन्होंने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *