सिमडेगा: सिमडेगा की होनहार बेटी कोमल सिंह ने देशभर में जिले का नाम रोशन किया है. सिमडेगा कांग्रेस प्रवक्ता सह आरआर मेडिकल, प्रिंस चौक के संचालक रणधीर रंजन की पुत्री कोमल सिंह का चयन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी अस्सिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर में हुआ है. इस उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है.कोमल सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया है.
मेधावी छात्रा कोमल सिंह की शिक्षा और सफलता की कहानी
उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह मुकाम हासिल कर पाई हैं. कोमल शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं. उन्होंने डीएवी विद्यालय से मैट्रिक में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं डीपीएस रांची से इंटर विज्ञान में भी 93 प्रतिशत अंक हासिल किए. इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की.कोमल की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
Read Also: छऊ नृत्य और संगीत का संगम, सरायकेला महोत्सव में गूंजेगा सोना महापात्र का जादू
