सिंहभूम कॉलेज भवन उद्घाटन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को आमंत्रण नहीं, भाजपा ने बताया प्रोटोकॉल उल्लंघन

  सरायकेला : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने सिंहभूम महाविद्यालय, चांडिल में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA)...

 

सरायकेला : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने सिंहभूम महाविद्यालय, चांडिल में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) के तहत बने दो मंजिला भवन के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ को आमंत्रित न करने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन और केंद्रीय मंत्री का अपमान बताया.

कार्यक्रम में नहीं दिखी प्रधानमंत्री की तस्वीर

जिला अध्यक्ष ने कहा कि PM-USHA भारत सरकार की केंद्र प्रायोजित योजना है, इसके बावजूद उद्घाटन समारोह के मंच पर लगे पोस्टर में न तो प्रधानमंत्री की तस्वीर थी और न ही रांची सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नाम का उल्लेख किया गया. उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित भी नहीं किया गया.

ALSO READ: नारी शक्ति वंदन अधिनियम मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम, सांसद कालीचरण सिंह ने जताया आभार

प्रोटोकॉल की अनदेखी का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि PM-USHA के अधिकारियों, कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन और सिंहभूम कॉलेज प्रशासन ने जानबूझकर प्रोटोकॉल की अनदेखी की. झारखंड सरकार के शिलान्यास व उद्घाटन संबंधी प्रोटोकॉल के अनुसार, केंद्र प्रायोजित योजनाओं के कार्यक्रमों में संबंधित क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित करना अनिवार्य है.

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हरे कृष्णा प्रधान ने कहा कि केंद्र की योजना से बने भवन के उद्घाटन में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि की उपेक्षा अस्वीकार्य है. उन्होंने मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की माँग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *