रांची: ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले के आरोपी रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ सिंगराइ टूटी ने गुरुवार को रांची स्थित PMLA की विशेष अदालत में सरेंडर किया. सरेंडर के बाद कोर्ट ने सिंगराइ टूटी को जमानत दे दी. अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके, पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त पर सिंगराइ टूटी की याचिका मंजूर की.
ED की कार्रवाई तेज:
इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में प्रमोद कुमार सहित 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है. इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों के विरुद्ध समन जारी कर दिया है. मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे जारी है.
Read Also: पलामू: पिपरहिया तालाब में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी
