माओवादी नेता के अंतिम संस्कार में शामिल होने का मामला, NIA के समक्ष पेश हुए सामाजिक कार्यकर्ता दामोदर तुरी

रांची: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित माओवादी संगठन के शीर्ष नेता कथा रामचंद्र रेड्डी उर्फ राजू दादा के अंतिम संस्कार में...

रांची: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित माओवादी संगठन के शीर्ष नेता कथा रामचंद्र रेड्डी उर्फ राजू दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के मामले में झारखंड के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता दामोदर तुरी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया था.

जानकारी के मुताबिक यह नोटिस कांड संख्या आरसी-04/2025/हैदराबाद में किया गया है. यह प्राथमिकी दो महीने पहले दर्ज की गई थी. यह मामला CPI (माओवादी) नेता रामचंद्र रेड्डी (जिन्हें कट्टा रामचंद्र रेड्डी या विकल्प के नाम से भी जाना जाता है) के अंतिम संस्कार से संबंधित घटना से जुड़ा है, जिनकी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मृत्यु हो गई थी. इस नोटिस के अनुपालन में दामोदर तुरी 4 मार्च को हैदराबाद स्थित एनआईए कार्यालय में पेश हुए थे.

Also Read: भाजपा का तंज, मुख्यमंत्री बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल में

क्या है पूरा मामला?

यह मामला पिछले साल सितंबर का है, जब तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्य कथा रामचंद्र रेड्डी उर्फ राजू दादा मारे गए थे. राजू दादा पर करीब 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था. उनके मारे जाने के बाद तेलंगाना में उनका अंतिम संस्कार किया गया था.

आरोप है कि झारखंड के विस्थापन विरोधी जन विकास आंदोलन से जुड़े दामोदर तुरी इस अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे. जांच एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या उनके संबंध प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के नेटवर्क से हैं या इस सभा के पीछे कोई अन्य संगठनात्मक उद्देश्य था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *