Priyanka Patel

NEWS DESK: रियलिटी शो Splitsvilla 16 इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है और इंटरनेट पर पूरी तरह ट्रेंड कर रहा है. इसकी वजह है हाल ही में हुई एक वाइल्ड कार्ड एंट्री, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे.
काफी दिनों से चर्चा थी कि शो में एक खास कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड के तौर पर आने वाली है. इस दौरान रूरू ठाकुर का नाम सामने जरूर आया, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही थी. अब रविवार के एपिसोड में यह साफ हो गया कि रूरू ठाकुर ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ शो में कदम रख लिया है.
योगेश रावत करेंगे किसे चुने, आकांक्षा या एक्स?
रूरू ठाकुर की एंट्री ने शो के गेम को पूरी तरह बदल दिया है, क्योंकि वह कंटेस्टेंट योगेश रावत की एक्स रह चुकी हैं. योगेश इस समय शो में अपने दमदार गेमप्ले के चलते काफी सुर्खियों में थे. वह हर टास्क को आत्मविश्वास के साथ खेलते नजर आ रहे थे और दर्शकों को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा था.
अब शो में सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि योगेश रावत अपनी मौजूदा कनेक्शन आकांक्षा चौधरी और अपनी एक्स रूरू ठाकुर में से किसे चुनेंगे. इसका जवाब आने वाले एपिसोड्स में ही मिल पाएगा.
इस एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ आकांक्षा चौधरी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. वहीं दूसरी ओर योगेश रावत को काफी हेट का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके फॉलोअर्स में गिरावट देखी जा रही है.
Splitsvilla 16 प्रोमो: केक स्मैश टास्क में ड्रामा
इसी बीच MTV Splitsvilla के ऑफिशियल पेज पर एक नया प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें “केक स्मैश” टास्क दिखाया गया है. इस टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त ड्रामा और एंटरटेनमेंट देखने को मिलता है.
प्रोमो में एक अहम मोमेंट तब आता है जब आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत से तेज आवाज में कहती हैं कि अब उन्हें किसी एक को चुनना होगा. इस बयान के बाद शो में सस्पेंस और भी बढ़ गया है.
अब दर्शकों की नजरें आने वाले एपिसोड पर टिकी हैं, जहां यह साफ होगा कि आखिर योगेश रावत किसे चुनते हैं. अपनी मौजूदा कनेक्शन आकांक्षा चौधरी या फिर अपनी एक्स रूरू ठाकुर.

