जनता दरबार में कड़ा एक्शन: अनगड़ा सीओ को शोकॉज, फर्जी जमीन कब्जे की जांच के आदेश

रांची: जिला मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में प्रशासन ने राजस्व मामलों में सख्ती दिखाते हुए बड़ा एक्शन लिया. अनगड़ा अंचल में...

Show cause
जनता दरबार

रांची: जिला मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में प्रशासन ने राजस्व मामलों में सख्ती दिखाते हुए बड़ा एक्शन लिया. अनगड़ा अंचल में फर्जी दस्तावेज के जरिए जमीन हड़पने की शिकायत पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित अंचल अधिकारी को शोकॉज करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

जनता दरबार में पहुंचे सुदेश कुमार ने आरोप लगाया, कि उनकी जमीन फर्जी कागजात के आधार पर कब्जा कर ली गई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने तत्काल ऑनलाइन माध्यम से अनगड़ा सीओ से जवाब तलब किया और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी को जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया.

दरबार में पंजी-2 सुधार, भूमि सीमांकन, दाखिल-खारिज में देरी, अतिक्रमण और रसीद निर्गत नहीं होने जैसी कई शिकायतें सामने आईं.  उपायुक्त ने सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि राजस्व कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मंईयां सम्मान योजना से संबंधित शिकायतों पर भी प्रशासन ने संज्ञान लिया

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से संबंधित शिकायतों पर भी प्रशासन ने संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. इस दौरान उपायुक्त ने यह भी घोषणा की, कि अब मंगलवार के स्थान पर सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन बुधवार को किया जाएगा, ताकि अवकाश के कारण कार्य प्रभावित न हो और अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके. जनता दरबार में प्रशासन की सख्ती और त्वरित कार्रवाई से साफ संकेत मिला, कि लंबित और विवादित मामलों में अब ढिलाई नहीं बरती जाएगी.

यह भी पढें: रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती : फीस, किताब और यूनिफॉर्म को लेकर नए नियम लागू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *