सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप: झारखंड समेत चार टीमें सेमीफाइनल में, आज होंगे रोमांचक मुकाबले

रांची: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के...

Sub Junior Womens Hockey
सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप

रांची: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के आठवें दिन गुरुवार को ए डिवीजन के चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए. इन मुकाबलों में झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

मेजबान झारखंड की दमदार जीत

मेजबान हॉकी झारखंड ने पंजाब को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. झारखंड की ओर से पुष्पा मांझी और संदीपा कुमारी ने एक-एक गोल दागा. शानदार प्रदर्शन के लिए सुगन सांगा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

ओडिशा का महाराष्ट्र पर बड़ा विजय अंतर

ओडिशा ने महाराष्ट्र को एकतरफा मुकाबले में 8-1 से पराजित किया. ओडिशा की प्रियांका मिंज ने चार गोल दागे, जबकि प्रिंसेस प्रिया एक्का ने दो गोल किए. किरण एक्का और स्वीटी कुजूर ने एक-एक गोल किया. महाराष्ट्र की ओर से अरवी रावत ने एकमात्र गोल किया.

मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश भी विजयी

मध्यप्रदेश ने मिजोरम को 5-0 से हराकर अपनी ताकत दिखाई. टीम की ओर से नौशीन नाज ने हैट्रिक लगाई, जबकि किरण एक्का और स्वीटी कुजूर ने एक-एक गोल किया. वहीं, उत्तरप्रदेश ने हरियाणा को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. उत्तरप्रदेश के लिए अर्किता कुमारी और राशि सिंह ने गोल किए, जबकि हरियाणा की ओर से राधिका ने एकमात्र गोल दागा.

आज खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले

शुक्रवार को सेमीफाइनल में झारखंड का सामना उत्तरप्रदेश से होगा, जबकि दूसरे मुकाबले में मध्यप्रदेश और ओडिशा आमने-सामने होंगे.  प्रतियोगिता में अब खिताब की जंग और रोमांचक होने की उम्मीद है.

पुरुष वर्ग में झारखंड बाहर

वहीं बिहार के राजगीर में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड की पुरुष टीम को पंजाब से 5-3 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम सेमीफाइनल में पहुंचने से वंचित रह गई.

खेल विभाग ने दी बधाई

झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड और राज्य के खेल विभाग के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगे के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

यह भी पढ़ें: छऊ महोत्सव 2026: मां झुमकेश्वरी के आशीर्वाद के साथ रंगारंग शुरुआत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *