पाकुड़: 6.46 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Pakur: शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के...

Pakur: शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है.

गुप्त सूचना पर छापेमारी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 1 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर पाकुड़ की ओर आने वाला है. सूचना के सत्यापन के बाद NDPS एक्ट के प्रावधानों के तहत दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर छापेमारी टीम का गठन किया गया.

घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

अंचल अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के पीपलजोरी मोड़ के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से 21 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन करीब 6.46 ग्राम) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 50 से 60 हजार रुपये बताई जा रही है.

Also Read: असम की धरती से हेमंत सोरेन की हुंकार : सरुपथर का अभिमान है तीर-धनुष, यही दिलाएगा चाय बागान श्रमिकों को हक

मोबाइल और बाइक भी जब्त

पुलिस ने आरोपी के पास से एक सैमसंग स्मार्टफोन और एक होंडा मोटरसाइकिल (JH16J-5138) भी जब्त की है. NDPS एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी की पहचान और केस दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोसीम शेख (34 वर्ष), ग्राम पत्थरघट्टा, थाना मालपहाड़ी ओपी, जिला पाकुड़ के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं.

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में मालपहाड़ी ओपी कांड संख्या 68/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21(b)/22(a) में प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *