सफलता : रांची सदर अस्पताल में किया गया 100 ब्रोंकोस्कोपी और थोरैकोस्कोपी, गंभीर बीमारी का पता लगाना हुआ आसान

Ranchi: झारखंड के सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि सदर अस्पताल रांची ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

Ranchi: झारखंड के सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि सदर अस्पताल रांची ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अस्पताल में अब तक 100 ब्रोंकोस्कोपी और थोरैकोस्कोपी सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं. यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह राज्य का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है. पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. सौविक सरकार के नेतृत्व में यह कार्य संभव हो सका. इन आधुनिक जांच प्रक्रियाओं की मदद से अब टीबी, निमोनिया और फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जल्दी और सटीक पता लगाना आसान हो गया है, जिससे मरीजों को समय पर सही इलाज मिल पा रहा है.

यह भी पढ़ें : झारखंड में लूट की पराकाष्ठा: बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री से की सर्जिकल स्ट्राइक की मांग

डॉक्टरों की टीम की रही अहम भूमिका

इस सफलता में डॉ. प्रभात कुमार के मार्गदर्शन के साथ-साथ डॉक्टरों और ओटी टीम की अहम भूमिका रही. टीम में डॉ. बिमलेश, डॉ. अजीत, डॉ. अखिलेश, डॉ. नीरज, डॉ. वसुधा और डॉ. जोतिका ने मिलकर इस उपलब्धि को संभव बनाया.

यह भी पढ़ें : चतरा के हंटरगंज में आवासीय विद्यालय की छात्रा हुई गर्भवती, परिजनों का हंगामा, जांच शुरू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *