रांचीः भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो के बीच नई दिल्ली मुख्यालय में औपचारिक मुलाकात हुई. श्री नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी.

झारखंड NDA को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा
सुदेश महतो ने श्री नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने हेतु बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए और ज्यादा मजबूत होगा. इस मुलाकात में झारखंड NDA को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई. इसके अलावा आसन्न बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई.
Read Also: बोकारो: नगर निकाय चुनाव के दौरान बवाल, बूथ पर मारपीट में चास DSP घायल
मुलाकात के बाद सुदेश महतो ने किया पोस्ट
मुलाकात के बाद सुदेश महतो ने अपने ’एक्स’ हैंडल पर लिखा कि एनडीए का संकल्प राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का है. पूर्ण विश्वास है कि श्री नितिन नबीन जी के नेतृत्व में NDA की एकता और अधिक सुदृढ़ होगी तथा जनसेवा और विकास की राजनीति को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी.

