स्पेशल ब्रांच के SI अनुपम कच्छप की हत्या के आरोपियों की बेल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 20 को सुनवाई

रांची: स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या के आरोपी मनोहर कुमार सिंह और संजय सिंह की जमानत के खिलाफ...

रांची: स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या के आरोपी मनोहर कुमार सिंह और संजय सिंह की जमानत के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से दायर याचिका पर 20 अप्रेल को सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच में यह मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है. राज्य सरकार की ओर से झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसमें आरोपी मनोहर कुमार सिंह और संजय सिंह को जमानत दी गई है.

शर्तों के साथ मिली थी जमानत

इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को नोटिस जारी किया है. दोनों आरोपियों को पिछले वर्ष 25-25 हजार के निजी मुचलके जमा करने और आधार कार्ड में बदलाव नहीं करने और ट्रायल के दौरान इस केस से जुड़े गवाहों को प्रभावित नहीं करने की शर्त पर बेल दी थी.दरअसल पिछले वर्ष दो अगस्त की देर स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. तीन अगस्त को खून से लथपथ अनुपम कच्छप का शव कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर रिंग रोड के पास स्थित एक होटल के पास से बरामद हुआ था.

Also Read: पाकुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवा की टक्कर से पिता की मौत, 8 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *