T20 World Cup 2026 Final: फाइनल में टॉस न्यूजीलैंड के नाम, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

T20 World Cup Final: करीब एक महीने से जिस मुकाबले का क्रिकेट फैंस को इंतजार था, वह पल आखिर आ ही गया....

T20 World Cup Final: करीब एक महीने से जिस मुकाबले का क्रिकेट फैंस को इंतजार था, वह पल आखिर आ ही गया. T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं. यह हाईवोल्टेज मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच की शुरुआत से पहले हुए टॉस में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी.

भारत को हो सकता है फायदा

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करना टीम इंडिया के लिए फायदेमंद माना जा रहा है. दरअसल, यह मुकाबला मिक्स्ड सॉइल पिच पर खेला जा रहा है, जो रेड और ब्लैक सॉइल के मिश्रण से तैयार की गई है.

ऐसी ही पिच भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल में भी देखने को मिली थी. उस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे.

कप्तान सूर्यकुमार भी चाहते थे पहले बल्लेबाजी

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी टॉस के बाद कहा, कि वे इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे. उन्होंने कहा कि नॉकआउट मैचों में पहले बल्लेबाजी कर बोर्ड पर बड़ा स्कोर बनाना हमेशा टीम के लिए फायदेमंद होता है.

सूर्यकुमार ने कहा, कि “पहले बल्लेबाजी करने में हमें खुशी है, क्योंकि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मैचों में बोर्ड पर रन लगाना हमेशा अच्छा रहता है. पिच अच्छी लग रही है और उम्मीद है कि हम मजबूत स्कोर बनाएंगे.”

भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत ने फाइनल के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड की टीम भी मजबूत संतुलन के साथ मैदान में उतरी है. टीम की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर खिताब बचाने में सफल होगा या न्यूजीलैंड इतिहास रचते हुए पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रहेगा.

यह भी पढ़ें: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी जंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *