रांची: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा कर तीसरी बार इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बना है. इस मुकाबले में भारत से मिले 256 के लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की 159 रन पर ऑल आउट हो गई. इंडिया ने यह मैच 96 रन से जीत लिया. गेंदबाजी की बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए जबकि अक्षर पटेल ने तीन विकेट झटके.अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने 255 का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया है और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया को अभिषेक और संजू ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई वो भी सिर्फ 7.1 ओवर में. टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है. अभिषेक ने 21 गेंदों में 52, संजू सैमसन ने 47 गेंदों में 89, ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. जबकि आखिरी में दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाए. बता दें, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है.भारतीय टीम इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी है, जबकि न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया है. टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है. इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीती थी. सूर्यकुमार यादव का भी नाम विश्व विजेता कप्तानों में शुमार हो गया है.



