रांची में टीबी मरीजों को इलाज के साथ मिलेगा पौष्टिक आहार, 300 मरीजों को मिला पोषण किट

News Desk: रांची में टीबी के खिलाफ चल रही मुहिम को मजबूत करने के लिए एक अहम पहल की गई. टीबी कार्यक्रम...

News Desk: रांची में टीबी के खिलाफ चल रही मुहिम को मजबूत करने के लिए एक अहम पहल की गई. टीबी कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल, रांची के टीबी सेंटर में 300 टीबी मरीजों को पोषण किट (फूड बास्केट) वितरित की गई.

यह पोषण किट RK HIV NGO की ओर से उपलब्ध कराई गई.कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की की मौजूदगी में मरीजों को किट सौंपी गई.

इलाज में पोषण की अहम भूमिका

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि टीबी के इलाज में दवा के साथ पौष्टिक भोजन बेहद जरूरी है.मरीजों को सही पोषण मिलने से उनका स्वास्थ्य तेजी से सुधरता है और इलाज का असर भी बेहतर होता है.

कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में RK HIV के प्रबंधक समेत जिला कार्यक्रम प्रबंधक (NHM), जिला कार्यक्रम समन्वयक राकेश कुमार राय, अमरेश चौधरी, PPM फजले अली, DPS संतोष कुमार, STS और टीबी कार्यक्रम से जुड़े कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.

मरीजों को लगातार मिल रही पोषण किट

RK HIV NGO पूरे रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों में टीबी मरीजों को लगातार पोषण किट उपलब्ध करा रहा है, ताकि मरीजों को इलाज के साथ जरूरी पोषण मिल सके और वे जल्द स्वस्थ हो सकें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *