टेंडर घोटाला के आरोपी राजीव लोचन और अनिल कुमार ने ED कोर्ट में किया सरेंडर 

रांची: ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले के आरोपी रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ राजीव लोचन और रिटायर्ड एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिल...

रांची:  ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले के आरोपी रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ राजीव लोचन और रिटायर्ड एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिल कुमार ने बुधवार को रांची स्थित PMLA की विशेष अदालत में सरेंडर किया. सरेंडर के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी. अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके, पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त पर आरोपियों की याचिका मंजूर की. 

ED की कार्रवाई तेज, अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में प्रमोद कुमार सहित 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है. इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों के विरुद्ध समन जारी कर दिया है. मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे जारी है.

Read Also: झारखंड में विकास का लैंडमार्क: रैयतों से ली गई है 2.5 लाख एकड़ से अधिक जमीन, हजारीबाग और धनबाद बने अधिग्रहण के केंद्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *