केंद्रीय चुनाव समिति ने दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, महावीर चौक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपे प्रमाण पत्र

रांची : श्री महावीर मंडल रांची की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, महावीर चौक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र...

रांची : श्री महावीर मंडल रांची की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, महावीर चौक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. नई कमेटी में सागर वर्मा को अध्यक्ष, राजा सेन गुप्ता, राहुल सिन्हा और चंकी को उपाध्यक्ष, निलेश यादव को मंत्री, उदय रविदास, प्रकाश चंद्र सिन्हा और संतोष कुमार गुप्ता को सह मंत्री बनाया गया है. वहीं आनंद जालान को कोषाध्यक्ष और ब्रजेश कुमार को ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

तीन वर्षों तक चुनाव कार्य करने के बाद कमेटी भंग.
इस अवसर पर पूर्व चुनाव पदाधिकारी कैलाश यादव, बिंदुल वर्मा, जगदीश साहू, रोशन अग्रवाल, राजू यादव, शंकर साहू, शंकर प्रसाद और अनिल यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे. बिंदुल वर्मा ने कहा कि पिछले तीन वर्षों तक वर्तमान कमेटी ने चुनाव से जुड़े कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया और अब कमेटी को भंग किया जा रहा है. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जगदीश साहू ने किया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *