राज्यसभा और विधानसभा में उठा पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा

रांची : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष...

रांची : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को प्रदेश कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. इससे पहले उन्होंने कोल्हान आयुक्त को भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया था. एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया कैंपेन चलाया जा रहा है और विधायकों को व्हाट्सएप के माध्यम से पत्रकारों के मुद्दों पर जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे इस विषय को सदन में उठाएं.

Also Read : बजट सत्र में बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, बोले– उद्योगपतियों को प्रिंस खान से मिल रही धमकियां

पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून समेत 12 सूत्री मांगें

ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून, फर्जी मामलों की सीआईडी जांच, बीमा, पेंशन, एक्रिडेशन, आवास, पत्रकार आयोग, प्रेस क्लब और जमीन सहित 12 सूत्री मांगें रखी गईं. इस पर आदित्य साहू ने झारखंड विधानसभा और राज्यसभा में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया. वहीं एसोसिएशन के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने एक माह पहले जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा था. संताल परगना प्रमंडल प्रभारी कुणाल सिंह राजपूत ने जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर को ज्ञापन देकर पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया था. इसके अलावा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रविंद पांडेय और दिनेश बनर्जी ने भी राज्य के अन्य विधायकों को मांग पत्र सौंपा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *