NEWS DESK: हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका अलका याग्निक लंबे समय से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज कर रही हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर एक चौंकाने वाला अपडेट साझा किया.
साल 2024 से जूझ रही हैं कान की बीमारी से
साल पहले ही अलका ने अपने फैंस को बताया था कि उन्हें कान की गंभीर समस्या हो गई है. इससे वह सुनने में असमर्थ हैं. अब सिंगर ने खुद खुलासा किया कि वह अभी भी इस बीमारी से जूझ रही हैं और पूरी तरह ठीक नहीं हुई हैं.
साल 2024 में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनके कान में एक सेंसोरिन्यूरल हियरिंग लॉस (Sensorineural Hearing Loss) नामक बीमारी हुई. यह बीमारी कान की नसों को प्रभावित करती है. इससे सुनने की क्षमता पर गंभीर असर पड़ता है.
स्वास्थ्य के चलते संगीत से ब्रेक पर हैं अलका
अलका याग्निक ने इंटरव्यू में बताया कि स्वास्थ्य कारणों से वह फिलहाल नए प्रोजेक्ट्स में शामिल नहीं हो पा रही हैं.कई संगीतकार उनसे संपर्क कर चुके हैं. लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह अभी काम करने की स्थिति में नहीं हैं.
अलका ने अपने फैंस से पहले ही तेज आवाज में म्यूजिक सुनने और हेडफोन के अधिक इस्तेमाल से बचने की सलाह दी थी. फैंस अब उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और फिर से उनकी मधुर आवाज़ सुनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.
