सांप्रदायिक संवेदनशीलता का बढ़ता दायरा, छोटे छोटे पर्व त्योहार भी होते जा रहे संवेदनशील

रांची: झारखंड में पर्व-त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. राज्य के सात...

रांची: झारखंड में पर्व-त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. राज्य के सात जिले सांप्रदायिक दृष्टिकोण से अति-संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं. असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर की गई शरारत के कारण त्योहारों का उल्लास तनाव में बदल जाता है.

झारखंड पुलिस ने इन सात जिलों को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना है:

– रांची
– पलामू
– हजारीबाग
– जमशेदपुर
– गिरिडीह
– बोकारो

नए क्षेत्रों में भी बढ़ा तनाव का ग्राफ:

चिंताजनक बात यह है कि जो क्षेत्र पहले सांप्रदायिक रूप से शांत माने जाते थे, अब वहां भी अशांति देखी जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, संथाल परगना के सभी जिले और कोडरमा अब संवेदनशीलता के दायरे में आ चुके हैं. यहां तक कि सरस्वती पूजा, गणेश पूजा और मिलाद-उन-नबी जैसे त्योहारों पर भी हाल के वर्षों में हिंसक घटनाएं दर्ज की गई हैं.

जुलूसों के बदलते स्वरूप ने बढ़ाई चिंता:

पुलिस विश्लेषण में एक नया ट्रेंड सामने आया है। अब त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूसों में युवाओं और बच्चों के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी काफी बढ़ गई है. भीड़ के इस बदलते स्वरूप के कारण पुलिस को बल प्रयोग करने या स्थिति को नियंत्रित करने में अधिक सावधानी और कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

प्रमुख घटनाएं, कब-कहां बिगड़े हालात?:

– 26 मार्च 2025 : हजारीबाग में झंडा चौक के पास रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प की घटना हुई थी.

– 26 फरवरी 2025 : जिले के इचाक में महाशिवरात्रि के पर्व पर साउंड सिस्टम लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी. इस दौरान उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की थी. साथ ही कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और सड़क पर आगजनी की थी.

– 19 सितंबर 2024 : हजारीबाग के बड़कागांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच पथराव हुआ था. इस घटना में कई लोग घायल हुए थे.

– 15 जुलाई 2024 : जिले के बड़कागांव स्थित विश्रामपुर में एक गुट ने दूसरे गुट पर मारपीट का आरोप लगाया था. जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग थाना पहुंच गये थे और जमकर हंगामा किया था.

– 16 जुलाई 2024 : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित सोनपुरा गांव में दो पक्षों में विवाद हुआ था. देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया था. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की थी. ऐसे में पुलिस ने स्थिति को संभालने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे थे.

– 17 फरवरी 2024 : रांची के नगड़ी बाजार स्थित मस्जिद के पास मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी की थी.

– 28 जनवरी 2023 : जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोकीडीह गांव में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया था.

– 30 जनवरी 2023 : गोड्डा जिले के मेहरमा थाना के सुड़नी गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में मारपीट हुई थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *