जंग रुकी लेकिन गुस्सा नहीं, ईरान में सीजफायर के बाद भड़के प्रदर्शन

News Desk: सीजफायर की घोषणा के बाद बुधवार सुबह ईरान की सड़कों पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला. प्रदर्शनकारियों ने “अमेरिका...

ceasefire
ceasefire

News Desk: सीजफायर की घोषणा के बाद बुधवार सुबह ईरान की सड़कों पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला. प्रदर्शनकारियों ने “अमेरिका मुर्दाबाद”, “इजराइल मुर्दाबाद” और “समझौता करने वालों मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए.

अमेरिका और इजराइल के झंडे जलाए गए

गुस्साए लोगों ने सड़क पर अमेरिका और इजराइल के झंडे जलाकर अपना विरोध जताया. यह घटनाएं दिखाती हैं कि ईरान के कट्टरपंथी गुट अभी भी अमेरिका के खिलाफ कड़े रुख में हैं और संघर्ष के लिए तैयार नजर आ रहे हैं.

Read Also: झारखंड में विकास का लैंडमार्क: रैयतों से ली गई है 2.5 लाख एकड़ से अधिक जमीन, हजारीबाग और धनबाद बने अधिग्रहण के केंद्र

डोनाल्ड ट्रंप का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट कर ईरान के साथ संघर्ष रोकने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif और फील्ड मार्शल Asim Munir के अनुरोध पर उन्होंने यह फैसला लिया. साथ ही, उन्होंने बताया कि ईरान द्वारा हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की शर्त पर दो हफ्तों के लिए हमले रोकने पर सहमति बनी है.

Read Also: सिमडेगा डेली मार्केट में पप्पू चाय दुकान में आगजनी, फ्रिज समेत सामान क्षतिग्रस्त, कई खाद्य सामग्री गायब

ईरान ने भी जताई सहमति

ट्रंप की घोषणा के बाद ईरान ने भी संघर्ष विराम पर हामी भर दी. ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद होते हैं, तो उनकी सेना भी अपनी कार्रवाई रोक देगी. साथ ही, ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का ऐलान किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *