गांजा और अफीम के साथ तीन गिरफ्तार, पुलिस छानबीन में जुटी

Gumla: पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर गांजा और अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा उनसे...

Gumla: पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर गांजा और अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. इन लोगों द्वारा लंबे समय से गांजा और अफीम का कारोबार किया जा रहा था.

घर से 3 किलो 62 ग्राम गांजा बरामद

गुमला एसपी को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के लांजी गांव निवासी उमेश कुमार साहू द्वारा अपने घर में गांजा की बिक्री किए जाने की जानकारी मिली. सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां तीन अलग-अलग स्थानों से कुल 3 किलो 62 ग्राम गांजा बरामद हुआ. साथ ही एक सफेद रंग के प्लास्टिक में रखा अन्य सामान भी जब्त किया गया.

Also Read: बंगाल में पीएम मोदी : प्रधानमंत्री का टीएमसी सरकार पर तीखा वार, कहा- ‘इस निर्दयी सरकार को सत्ता से बाहर करना होगा’

निशानदेही पर होटल से भी गिरफ्तारी

पूछताछ के दौरान बलराम साहू और कमल साहू ने स्वीकार किया कि गांजा और अफीम उनके पास पहुंचाया गया था. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने डुमरी स्थित बायपास रोड के एक होटल में छापेमारी कर अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया.

खूंटी से लाकर करते थे सप्लाई

एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पूछताछ में यह सामने आया है कि ये लोग खूंटी से गांजा और अफीम खरीदकर गुमला के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इसकी बिक्री करते थे. उन्होंने बताया कि यह अवैध धंधा लंबे समय से चल रहा था और इसमें शामिल कुछ लोग पहले भी जेल जा चुके हैं.

नशे के खिलाफ अभियान जारी

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह के मामलों की जानकारी गोपनीय रूप से पुलिस को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके.

उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए समाज का सहयोग जरूरी है, क्योंकि पुलिस की कार्रवाई के साथ-साथ आम जनमानस की भागीदारी भी इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *