Pakur: जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत मुर्गाडांगा गांव में शनिवार से तीन दिवसीय 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ. आयोजन की शुरुआत होते ही पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया और चारों ओर हरि नाम की गूंज सुनाई देने लगी.
परंपरा का निरंतर निर्वहन
मुर्गाडांगा गांव में पिछले कई वर्षों से 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन लगातार होता आ रहा है. यह धार्मिक आयोजन मुर्गाडांगा ग्राम समिति की ओर से हर वर्ष पारंपरिक रूप से किया जाता है, जिसमें गांव के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं.
अधिवास और नगर भ्रमण से शुरुआतझारखंड: पुलिस की वर्दी में ठगी का खेल, नीलामी के नाम पर पुलिसकर्मी ने ठगे 39 लाख
रात्रि में वैष्णव ब्राह्मणों द्वारा विधिवत अधिवास किया गया. इसके बाद कीर्तन करते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया गया. इस दौरान गांव का वातावरण पूरी तरह भक्ति में लीन हो गया और श्रद्धालु झूमते नजर आए.
Also Read:
देश-प्रदेश के कीर्तन दलों की भागीदारी
आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 प्रहर संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया है. इस संकीर्तन में कुल 6 कीर्तन दल भाग ले रहे हैं, जिनमें झारखंड के गोड्डा सहित पश्चिम बंगाल के कोलकाता, नदिया, मालदा, दक्षिण दिनाजपुर और बर्धवान से आए कीर्तन संप्रदाय शामिल हैं.
रासलीला और समापन का कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि सोमवार को रासलीला का आयोजन किया जाएगा. वहीं मंगलवार की सुबह कुंजभंग कार्यक्रम होगा. इसके बाद संध्या में महाप्रसाद वितरण के साथ तीन दिवसीय 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन का विधिवत समापन होगा.
