रांची: सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम के चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए झारखंड के तीन प्रतिभाशाली पहलवान दिल्ली और लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं. यह ट्रायल 17 मार्च 2026 को दिल्ली के आईजी स्टेडियम और लखनऊ के साई सेंटर में आयोजित किया जाएगा.

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को मिला मौका
इस चयन ट्रायल में उन्हीं पहलवानों को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने पिछले महीने आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीता था. झारखंड से तीन पहलवानों ने इस ट्रायल के लिए जगह बनाई है.
इन पहलवानों का हुआ चयन
ट्रायल में भाग लेने वाले झारखंड के पहलवान इस प्रकार हैं —
रिया कुमारी – 53 किलोग्राम (दिल्ली में ट्रायल)
अभिषेक कुमार – 60 किलोग्राम (लखनऊ में ट्रायल)
अमित गोप – 77 किलोग्राम (लखनऊ में ट्रायल)
Also Read: JPSC परीक्षा का कट ऑफ डेट 2018 करने की मांग को लेकर दायर याचिका HC से खारिज
राज्य के लिए गर्व का क्षण
झारखंड के लिए यह गर्व का पल है कि राज्य के तीन पहलवान सीनियर एशियन स्तर के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के चयन ट्रायल तक पहुंचे हैं. इससे झारखंड में कुश्ती खेल की बढ़ती प्रतिभा और खिलाड़ियों की मेहनत साफ दिखाई देती है.
खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं
इन खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के लिए झारखंड राज्य कुश्ती संघ और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं.
इन लोगों ने दी बधाई
शुभकामना देने वालों में संघ के अध्यक्ष जीशान कमर (भा.प्र.से.), खेल निदेशक आसिफ एकराम, उपनिदेशक राजेश कुमार, अभिभावक के. रवि कुमार (भा.प्र.से.), मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, संजीव कुमार झा, सुरजीत झा, नमिता कुमारी सहित सभी जिला कुश्ती संघों के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

