रामनवमी पर लातेहार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, उपद्रवियों से निपटने की दी गई ट्रेनिंग

Latehar: आगामी रामनवमी महापर्व को देखते हुए लातेहार जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. जिले में शांति,...

Latehar: आगामी रामनवमी महापर्व को देखते हुए लातेहार जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. जिले में शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इसी कड़ी में बुधवार लातेहार पुलिस केंद्र में एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस बल को आपात स्थितियों से निपटने का कड़ा अभ्यास कराया गया.

ये भी पढ़ें : डिजिटल अरेस्ट कर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, झारखंड CID ने बिहार से सिम विक्रेता को पकड़ा

भीड़ नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई का अभ्यास

पुलिस केंद्र में आयोजित इस मॉक ड्रिल के दौरान दंगाइयों और उपद्रवियों पर काबू पाने के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया गया. पुलिस के जवानों को सिखाया गया कि यदि जुलूस के दौरान किसी कारणवश भीड़ उग्र होती है, तो उसे न्यूनतम बल प्रयोग के साथ कैसे नियंत्रित किया जाए. आंसू गैस के गोले छोड़ने, लाठीचार्ज की सही प्रक्रिया और रबर बुलेट्स के इस्तेमाल का भी अभ्यास किया गया. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभ्यास का मुख्य उद्देश्य जवानों के रिस्पॉन्स टाइम को सुधारना और किसी भी अप्रिय घटना को टालना है.

टाउन हॉल में संयुक्त ब्रीफिंग, अधिकारियों को सख्त निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए लातेहार के डीसी और एसपी ने टाउन हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में जिले भर में प्रतिनियुक्त किए गए पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियोंने हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें : हेमंत सरकार में बदलेगी झारखंड के जेलों की तस्वीर: नई जेलों का निर्माण और 120 करोड़ का आधुनिकीकरण प्लान 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *