NEWS DESK: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अहम फैसला लिया है. बता दें, सरकार ने सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की तेल रिफाइनरियों को निर्देश दिया है कि वे LPG यानी रसोई गैस का उत्पादन बढ़ाएं. सरकारी अधिकारियों के मुताबिक यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण अगर सप्लाई प्रभावित भी हो, तो घरेलू गैस की उपलब्धता पर कोई बड़ा असर न पड़े.

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराई जाएगी
जानकारी दें, केंद्र सरकार ने इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत आपात प्रावधान लागू किए हैं. इसके तहत सरकार कंपनियों को किसी जरूरी वस्तु का उत्पादन बढ़ाने के लिए निर्देश दे सकती है.जारी आदेश के अनुसार देश की सभी तेल रिफाइनरियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रोपेन और ब्यूटेन जैसी गैसों का इस्तेमाल अधिक से अधिक LPG बनाने में किया जाए. यह LPG खास तौर पर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराई जाएगी.
घरेलू गैस की आपूर्ति स्थिर बनी रहे
सरकार ने साफ शब्दों में निर्देश दिया है कि रिफाइनरियां प्रोपेन और ब्यूटेन का उपयोग किसी अन्य पेट्रोकेमिकल उत्पाद या उससे जुड़े उत्पाद बनाने में नहीं करेंगी. इन गैसों का इस्तेमाल सिर्फ LPG उत्पादन के लिए ही किया जाएगा. बता दें, सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया ताकि घरेलू गैस की आपूर्ति स्थिर बनी रहेगी. आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है और अगली सूचना तक जारी रहेगा.

