तेल टैंकर की टक्कर से दर्दनाक हादसा, 12 वर्षीय बच्चे की मौत, मां गंभीर

गिरिडीह: जिले में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. डुमरी थाना क्षेत्र के घुटवाली के पास एक तेल टैंकर...

गिरिडीह: जिले में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. डुमरी थाना क्षेत्र के घुटवाली के पास एक तेल टैंकर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. निमियाघाट के महुआटांड़ निवासी महेंद्र महतो की पत्नी लक्ष्मी देवी (26) अपने 12 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार और 2 वर्षीय पुत्री नित्या के साथ स्कूटी से जा रही थीं. इसी दौरान पीछे से आए टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

हादसे में बच्चे की मौत, मां गंभीर, इलाके में शोक का माहौल

हादसे में 12 वर्षीय नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया. वहीं लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि छोटी बच्ची नित्या को मामूली चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को डुमरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है. पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

ALSO READ:आंध्र प्रदेश को मिली नई राजधानी, अमरावती पर केंद्र की मंजूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *