सरायकेला में हाथी का कहर: महिला को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत

Saraikela: चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के सपारुम गांव में शनिवार की सुबह हाथी के हमले में एक महिला की मौत...

Saraikela: चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के सपारुम गांव में शनिवार की सुबह हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान गांव की 55 वर्षीय राधा तंतूबाई के रूप में हुई है.

जानिए पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार, सुबह शौच के लिए घर से निकली राधा तंतूबाई पर अचानक जंगली हाथी ने हमला कर दिया. हाथी के कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.

वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं: ग्रामीण

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. घटना के बाद भी वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है. लोगों ने मुआवजे और हाथियों से सुरक्षा की मांग की है.

50,000 रुपये की सहायता राशि दी

फिलहाल पुलिस और वन विभाग को सूचना दे दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है. मृतका के परिजनों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी गई है, जबकि बाकी की रकम कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी.

इस संबंध में वनपाल ने बताया कि घटना सुबह करीब 6 बजे की है. हाथियों का झुंड करीब 9 बजे के आसपास जंगल क्षेत्र की ओर चला गया.

ALSO READ: सियासी नियुक्तियों पर लोकभवन की ‘लाल झंडी’: क्या मानकों की बलि चढ़ा रहा था सूचना आयोग, जानिए क्या है पूरी पटकथा, अब आगे क्या

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *